कुछ दिनों पहले मैं अपने ललित मामाजी का ब्लॉग पढ़ रहा था तो उसमे अपनी बिट्टन दीदी का एक कमेन्ट पढ़ा जिसमे उन्होंने हिन्दी में ब्लॉग लिखने के बारें में पूछा हुआ था! यह पढ़कर मुझे लगा कि हिन्दी में ब्लॉग्गिंग करने को लेकर अभी हमारे दोस्त उत्सुक है लेकिन जानकारी का आभाव है कि इस कंप्यूटर के युग में हिन्दी में ब्लॉग्गिंग कैसे की जाए! इसी विषय पर थोड़ा रौशनी डालना चाहूँगा और बताना चाहूँगा की UNICODE में हिन्दी को सम्मान दिया गया है और अब हम सब हिन्दी में कंप्यूटर पर लेख भी लिख सकते है! हिन्दी में वैसे टाइप करने के बहुत तरीके पर मैं आपको सब कुछ न बताकर साफ़ साफ़ शब्दों में निम्न कार्य करने के लिए कहूँगा:
१- आप इस लिंक पर जाए और वह जो भी लेटेस्ट Baraha version मिले डाउनलोड कर ले! इस सॉफ्टवेर के जरिये आप अपने कंप्यूटर पर हिन्दी में लिख सकते है! इस सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने के बाद आप एक F11 key के जरिये हिन्दी और इंग्लिश में स्विच कर सकते है!
२- आप सीधा ब्लॉगर पर अपना अकाउंट बनाये और सेत्तिंग्स में जाकर हिन्दी में transliteration को एक्टिव कर दे! फ़िर जब भी आप ब्लॉग को क्रेअते करेंगे तो वह पर 'अ' बना हुआ आएगा! जिसे हाईलाईट करते ही आप हिन्दी में लिखने लगेंगे! देखा कितना आसान हाई अपनी मात्रभाषा में लिखना!
यह जानकर आपको और भी आश्चर्य होगा की हिन्दी में टाइपिंग के लिए इंग्लिश में ही शब्द टाइप करने पड़ते हाई और ब्लॉगर तो अपने आप ही काफी अक्ष्शारो को ठीक कर देता हाई! वही Braha में टाइप करने के लिए थोड़ा सा अभ्यास करना पड़ता हाई! अभ्यास उतना ही जितना आपको Windows Wordpad सिखने के लिए करना पड़ा था! तो क्या अपनी मात्रभाषा में लिखना चाहते हाई और इतना भी नही करेंगे! [:)]
आपकी हिन्दी की ब्लॉग यात्रा सफल रहे!
अपरिवर्तित अस्तित्व
इस बदलते समाज में भले ही हम अंग्रेजी की तरफ़ कितना भी आस्कत हो जाए पर हमारा मूल ह्रदय हिन्दी में ही वार्तालाप करेगा! यह ब्लॉग मेरे उसी मूल अस्तित्व को समर्पित है!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

4 comments:
oye hoye bhaiya bilkul hi bhartiya ho gye....aur end mein amitabh bacchan ki aatma ghus gyi thi kya aapmein??? har baat ke end mein hai..ki jagah heiiiinnnn
lolz...
@aarushi
भारतीय तो है ही! रही बात अमिताभ बच्चन की तो अभी इतना भी बुढा नही हुआ हूँ!
@Unmukt
अपका स्वागत है! मैने ब्तॉग पर से वर्ड वेरीफ़िकेशन हटा दिया है! पॉडकास्टिंग के बारे में सुनकर अच्छा लगा और आपका प्रोफ़ाईल भी देखा, अति सुंदर है! भले ही ५००० लोग ब्लॉगिंग कर रहे हो लेकिन अभी भी काफी लोग इस जानकारी से वंचित है, अतः अपने उन्ही करीबी दोस्तो को प्रोत्साहित करने के लिये मैने ये पोस्ट लिखी है!
ड्शा
स्वागतम् !
Upyogi jaankari hai.shubkamnayen.
Post a Comment